सोने की कीमत में उछाल, नया रिकॉर्ड:₹1,328 बढ़कर ₹95,282 पर पहुंचा; इस साल 19,120 रुपए महंगा हुआ

सोने के दाम में आज यानी 5 मई को ₹1,328 की बढ़त रही। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का दाम बढ़कर ₹95,282 पर पहुंचा गया है। इससे पहले 10 ग्राम सोने की कीमत ₹93,954 थी।

वहीं, एक किलो चांदी की कीमत आज ₹25 गिरकर ₹94,100 प्रति किलो हो गई है। इससे पहले चांदी का भाव ₹94,125 प्रति किलो था। इससे पहले सोने ने 21 अप्रैल को ₹99,100 का और 28 मार्च को चांदी ने ₹1,00,934 का ऑल टाइम हाई बनाया था।

4 महानगरों और भोपाल में सोने की कीमत

दिल्ली: 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 87,800 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 95,880 रुपए है।

मुंबई: 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 87,750 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 95,730 रुपए है।

कोलकाता: 10 ग्राम 22 कैरेट गोल्ड की कीमत 87,750 रुपए और 24 कैरेट 10 ग्राम सोने की कीमत 95,730 रुपए है।

चेन्नई: 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 87,750 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 95,730 रुपए है

भोपाल: 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 87,800 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 95,780 रुपए है

इस साल अब तक 19,120 रुपए महंगा हो चुका है सोना

इस साल यानी 1 जनवरी से अब तक 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का दाम 76,162 रुपए से 19,120 रुपए बढ़कर 95,282 रुपए पर पहुंच गया है। वहीं, चांदी का भाव भी 86,017 रुपए प्रति किलो से 8,083 रुपए बढ़कर 94,100 रुपए पर पहुंच गया है। वहीं पिछले साल यानी 2024 में सोना 12,810 रुपए महंगा हुआ था।

अप्रैल में सर्राफा बाजार में सोना 1 लाख के पार निकला था

बीते महीने 22 अप्रैल को 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का दाम सर्राफा बाजार में ₹1 लाख रुपए पर पहुंच गया था। GST और मेकिंग चार्ज के साथ सोना 1 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम का स्तर पार कर गया है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *